PM Modi Clear Message After Winning: छठी मैया से लेकर कट्टा सरकार तक… PM मोदी ने चुनावी जीत पर भरी प्रचंड हुंकार

PM Modi Clear Message After Winning: बिहार की ऐतिहासिक जीत के बाद PM का वार, ‘जंगलराज खत्म, अब विकासवाद का दौर’

PM Modi Clear Message After Winning: बिहार चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में दमदार संबोधन दिया। भाषण की शुरुआत “जय छठी मैया” से कर पीएम मोदी ने साफ कर दिया कि इस नतीजे को वे सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे की मुहर मानते हैं। जंगलराज, कट्टा सरकार, MY फॉर्मूला, SIR मॉडल से लेकर कांग्रेस पर तीखे हमलों तक—प्रधानमंत्री के संबोधन में कई बड़े राजनीतिक संकेत छिपे थे। बिहार की जनता के लिए विकास का रोडमैप भी उन्होंने स्पष्ट किया और विपक्ष को उसके पुराने रुख की याद दिलाई। आख़िर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कौन-कौन से मुद्दे उठाए? किन पार्टियों पर सबसे बड़े वार हुए? तो चलिए जानते हैं…

छठी मैया का जयघोष और राजनीतिक संदेश/PM Modi Clear Message After Winning

बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में एनडीए ने 2025 के चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया, जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली (Delhi) में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर जनता को धन्यवाद दिया। संबोधन की शुरुआत उन्होंने “जय छठी मैया” के साथ की, जो बिहार की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से सीधे जुड़ता है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD), पर छठ पर्व का “अपमान” करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि “छठी मैया को ड्रामा बताने वालों ने माफी तक नहीं मांगी।” पीएम मोदी ने दावा किया कि बिहार ने उन ताकतों को जवाब दिया है, जिन्होंने वर्षों तक राज्य की गलत छवि गढ़ी। बिहार की संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान को अपना सबसे बड़ा संकल्प बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इस बार “भ्रम के नहीं, भरोसे के लिए वोट किया है।” एनडीए की रिकॉर्ड जीत को उन्होंने “बिहार की नई शुरुआत” बताया।

MY फॉर्मूला, कट्टा सरकार और जंगलराज

संबोधन के सबसे चर्चित हिस्सों में से एक रहा पीएम मोदी का MY फॉर्मूला और कट्टा सरकार पर बयान। उन्होंने कहा कि महागठबंधन (Mahagathbandhan) ने तुष्टीकरण और सांप्रदायिक राजनीति के लिए ‘MY फॉर्मूला’ (Muslim–Yadav) का इस्तेमाल किया, लेकिन जनता ने इसे खारिज कर “महिला–युवा” यानी नया सकारात्मक MY फॉर्मूला चुन लिया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बिहार अब कभी भी जंगलराज या कट्टा संस्कृति की गिरफ्त में वापस नहीं जाने वाला। उन्होंने कहा कि “कट्टा सरकार” शब्द पर RJD को आपत्ति नहीं होती, लेकिन कांग्रेस (Congress) इस पर बेचैन हो जाती है। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार ने इस चुनाव में “गर्दा उड़ा दिया” और ऐसी जीत दी जिसने विपक्ष की रणनीति को पलटकर रख दिया। महागठबंधन पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति सिर्फ जाति, धर्म और नकारात्मक प्रचार पर आधारित रही, जिसे जनता ने कठोरता से नकार दिया। यह जनादेश विकासवाद के लिए है, न कि वंशवाद के लिए।

SIR मॉडल, कांग्रेस पर वार और ‘MMC’ का नया नामकरण

पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार SIR—यानि Shuddh Voter List—का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चुनाव ने साबित कर दिया है कि युवा मतदाता वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे बूथ लेवल पर सक्रिय होकर मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने में योगदान दें। इसके बाद पीएम ने कांग्रेस (Congress) पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को नया नाम देते हुए कहा कि “कांग्रेस अब MMC—Muslim-League Maoist Congress बन चुकी है।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस एक “परजीवी पार्टी” है, जो अपने सहयोगियों के वोट खाती है और नकारात्मक राजनीति को ही अपना आधार मानती है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा संस्थाओं को बदनाम करना, ईवीएम पर सवाल उठाना और संसद के काम में बाधा डालना उसकी पुरानी रणनीति है। उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेस में जल्द ही बड़ा विभाजन भी हो सकता है।

25 साल की विकास यात्रा और बंगाल तक संदेश

अपने संबोधन के अंतिम चरण में पीएम मोदी ने भविष्य की विकास योजनाओं का विस्तृत खाका रखते हुए कहा कि बिहार में आने वाले पाँच सालों में उद्योग, निवेश, पर्यटन और धार्मिक धरोहरों का बड़ा विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि यह जीत उन लाखों महिलाओं और बेटियों की है जिन्होंने जंगलराज के दौर में आतंक झेला था। राजद (RJD) की हार पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि “आरजेडी को सांप सूंघा हुआ है।” उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने साफ संदेश दिया है कि “जमानत पर चल रहे लोगों को बिहार स्वीकार नहीं करेगा।” इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के 2026 विधानसभा चुनाव के लिए संकेत देते हुए कहा कि बिहार की जीत का असर बंगाल तक जाएगा, क्योंकि “गंगा जी बिहार से होकर ही बंगाल जाती हैं।” पीएम मोदी ने दावा किया कि एनडीए बिहार से लेकर बंगाल तक ‘जंगलराज’ का अंत करेगा और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment