Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को पंचायत के गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार मौजूद थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा सूबे में भीषण ठंढ़ को देखते हुए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी पंचायतों को कंबल का आबंटन दिया गया है ताकि इसका वितरण समय पर हो सके और गरीबों को भीषण ठंढ़ से राहत मिल सके।

मौके पर पंचायत की मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्र देव घांसी, मुखिया विकाश सिंह, पंचायत सचिव दीपक लोहारा, पंचायती राज मिथिलेश पांडे के द्वारा पंचायत के गरीबों के बीच 78 कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।










