चन्दौसी : शहर की बड़ी ईदगाह व छोटी ईदगाह पर शुक्रवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बिजली आपूर्ति, तारों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान एक्सईएन, विजय कुमार एसडीओ नगर अजय चौरसिया और जेई आलोक कुमार गुप्ता रोहित मुखिया सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान टीम ने जर्जर तारों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की भी जांच की तथा आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने बताया कि त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखी जाए ताकि आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश पदाधिकारी शाह आलम मंसूरी सागर गुप्ता मोहम्मद अनस फरमान मोहम्मद रिजवान आदि लोग थे।










