कोलकाता : सांस्कृतिक विकास फाउंडेशन ने कोलकाता के सत्यजीत रे ऑडिटोरियम, आईसीसीआर में अंतर्राष्ट्रीय मेगा शास्त्रीय आगमन नृत्य एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। संस्था के संपादक डॉ. उपेंद्र कुमार शर्मा ने उद्घाटन भाषण दिया। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से आए नृत्य कलाकारों ने इस कार्यक्रम में ओडिसी, शास्त्रीय और भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किए। नृत्य के अंत में कलाकारों को प्रमाण पत्र, उत्तरीय और माँ दुर्गा की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।

ओडिशा के रंगमंच अभिनेता अरुण कुमार पात्रा, रंगमंच अभिनेता हिमांशु शेखर महालिक, गीतकार संजाभा केशरी बेहुरा, संगीत निर्देशक और राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता दिनेश मल्लिक, शिक्षिका और प्रख्यात गीतकार नलिनीप्रभा दास को महामाया सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच पर नाट्य निर्देशक तुषार कांत बेहरा, उपाध्यक्ष और भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. अर्पिता चटर्जी, राज्य कलाकार संघ के अध्यक्ष चैतन्य पाइक, रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बाबू मान, कलकत्ता उच्च न्यायालय की वकील राजश्री मुखोपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ. देबयानी चटर्जी और अन्य कलाकारों ने विभिन्न राज्यों के नृत्य प्रस्तुत किए। शाम को संबलपुरी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।