Deoghar : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत देवनगरी देवघर पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरुवार को अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के तहत देवनगरी देवघर पहुंचीं। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

WhatsApp Image 2025 07 31 at 4.19.10 PM

राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान देवघर के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी अंबर लकड़ा और संथाल परगना प्रमंडल आयुक्त लालचंद डाडेल शामिल थे।

WhatsApp Image 2025 07 31 at 4.19.11 PM

राष्ट्रपति मुर्मू देवघर AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत हुई। इस कार्यक्रम में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने वाले लगभग 48 छात्रों को मेडल और डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। राष्ट्रपति का यह दौरा देवघर और संथाल परगना क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment