Cane Price Payment : गन्ना भुकतान को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

Cane Price Payment : गन्ना मूल्य और बकाया भुगतान जैसी कई मांगों को लेकर आज भाकियू टिकैत के बैनर तले ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट पर चढ़ाई कर दी। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए किसानों ने अपनी मांगे पूरी न होने पर दीवाली का त्यौहार ना मनाने का ऐलान किया है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के साथ दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। हाथों में गन्ने लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए जमकर हंगामा किया।

अनुराग चौधरी ने बताया कि किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने दीवाली से पहले कलेक्ट्रेट में धरने का ऐलान किया था। मांगे पूरी न होने पर वह आज किसानों के साथ धरना देने पहुंचे हैं। अगर किसानों की मांगे पूरी नहीं हुई तो किसान दीवाली का त्यौहार नहीं मनाएंगे।

अनुराग चौधरी ने बताया कि गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल किए जाने, गन्ने का बकाया भुगतान, रजवाहों की सफाई, गांव में बिजली सप्लाई और ट्रांसफार्मर आदि की डिमांड सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Other Latest News

Leave a Comment