EVM हटाए जाने की मांग को लेकर ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम का सौंपा ज्ञापन

रायबरेली में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वोटिंग मशीन के जरिए धांधली को लेकर इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई पार्टियां विरोध कर रही है और विभिन्न जनपदों से ईवीएम हटाओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम के ज्ञापन भी सौंप जा रहे हैं। इसी को लेकर आज रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर ई

Jan 25, 2024 - 19:46
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-11.00.43-PM.jpeg

रायबरेली में भाजपा सरकार द्वारा की जा रही वोटिंग मशीन के जरिए धांधली को लेकर इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई पार्टियां विरोध कर रही है और विभिन्न जनपदों से ईवीएम हटाओ को लेकर राष्ट्रपति के नाम के ज्ञापन भी सौंप जा रहे हैं। इसी को लेकर आज रायबरेली जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष ओपी यादव की अगुवाई में चुनाव आयोग से ईवीएम हटाए जाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा गया है और केन्द्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आपको बता दें, कि आज दिनांक 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के सामने ईवीएम हटाओ संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी यादव की अध्यक्षता में विरोध व्यक्त करते हुए। जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौपा गया है और मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार ईवीएम के माध्यम से धांधली कर रही है। चुनाव आयोग से यह मांग है। कि ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जाए। जिससे निष्पक्ष चुनाव हो सके अगर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ईवीएम नहीं हटाया गया, तो सड़क से न्यायालय तक यह लड़ाई जारी रहेगी। अब देखना यह है कि लगातार लोगों के विरोध के बीच निर्वाचन आयोग क्या फैसला करता है क्या नहीं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User