भैंस के हमले से 11 वर्षीया बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

रायबरेली में एक पालतू भैंस ने खोलने के दौरान एक बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएससी से रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवा

Jan 25, 2024 - 19:40
Updated: 2 years ago
0 0
WhatsApp-Image-2024-01-25-at-10.59.30-PM.jpeg

रायबरेली में एक पालतू भैंस ने खोलने के दौरान एक बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह हमले से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सीएससी से रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे, कि आज दिनांक 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बला के पुरवा में पालतू भैंस खोलने के दौरान बच्ची की कलाई में रस्सी फंसने पर भैंस ने बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया और काफी दूर तक रस्सी में फंसी बच्ची घसीटती रही। परिजनों ने किसी तरह से भैस के चंगुल से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए कस के डॉक्टर ने रायबरेली के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि लालगंज सीएससी से एक 11 वर्षीय बच्ची रिया रेफर होकर आई है। जिसको गंभीर चोटे लगी हुई है हालत गंभीर है भरती का इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User