Kurash 2025 : सहारनपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की कुराश 2025 प्रतियोगिता

Kurash 2025 : 18 राज्यों के 677 खिलाड़ी शामिल, मंत्री कुँवर बृजेश सिंह ने किया उद्घाटन

Kurash 2025 : सहारनपुर (Saharanpur) के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 (Kurash 2025) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुँवर बृजेश सिंह रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से उद्घाटन समारोह और भी भव्य हो गया। उन्होंने खिलाड़ियों का विभिन्न भाषाओं में स्वागत करते हुए खेल भावना से प्रतिस्पर्धा करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, वैदिक मंगलाचरण एवं गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।

इस अवसर पर कुराश प्रतियोगिता से संबंधित पत्रिका “तक्षण” का विमोचन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों से आए 677 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

उद्घाटन मुकाबलों में U-14 बॉयज़ 25 किग्रा वर्ग में तनिश सोनी (विद्या भारती) और U-14 गर्ल्स 24 किग्रा वर्ग में कोनेपल्ली कैथराना (आंध्र प्रदेश) ने जीत दर्ज की।

Other Latest News

Leave a Comment