Food Department Launched A Campaign : उप जिलाधिकारी नानपारा के नेतृत्व में आगामी दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्वपर मिलावटी खाद्य पदार्थाें के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, बहराइच द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा बाबागंज, नानपारा, बहराइच से पेडा, छेना रसगुल्ला, मिल्क केक, इलियास मिठाई, राजी चौराहा, बहराइच से खोया, महसी, बहराइच से छेना मिठाई के नमूने संग्रहीत किये गये।
इसके साथ ही लगभग 150 किलो खोया, 25 किलों दूषित खोया बर्फी एवं 20 किलो रंगीन बूंदी, बाबागंज, नानपारा, जिला बहराइच में नष्ट कराया गया। कुल-58 नमूनें संग्रहित किये गये।

विभाग की ओर से खाद्य कारोबार कर्ताओं को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये है तथा जागरूकता हेतु स्टीकर चस्पा कराया गया। दीपावली, गोर्वधन पूजा एवं भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान जनपद की समस्त तहसीलो एवं बाजारों में चलाया जा रहा है, जो आगे भी चलाया जाता रहेगा।
टीम में उप जिलाधिकारी नानपारा, बहराइच, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरूण शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ0 विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्व वर्मा, अजय कुमार सिंह, कृपा शंकर एवं प्रीती वर्मा मौजूद रहे।