Gorakhpur News : त्योहार से पहले फूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिलावटखोरों में हड़कंप

गोरखपुर: त्योहार से पहले फूड विभाग की कार्रवाई से मिलावटखोरो में हड़कंप मचा हुआ है, सहायक खाद्य आयुक्त डॉ.सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने निजामपुर गुड़ियान टोला में मिठाई बनाने की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। यहां पर खराब शिरा से टॉफी और बर्फी तैयार करके ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करते थे, विभाग को सूचना मिली कि निजामपुर गुड़ियान टोला में बड़ी-बड़ी दुकानों से निकलने वाला शीरा को टीना में इकट्ठा करके यह दुकानदारों से लेते थे और इसमें खराब मिठाई चीनी और पाउडर मिलाकर तैयार किया जा रहा था, छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में काफी गंदगी मिला है, शिरा में कीड़ा पड़ा हुआ था,जिससे नष्ट करने का निर्देश सहायक आयुक्त खाद्य ने दिया।

डॉ सुधीर सिंह ने बताया कि अगर लाइसेंस जारी हुआ है तो उसे निलंबित किया जाएगा, आसपास भी सुराग लगा है कि काम चल रहा है उसे ट्रेस किया जा रहा है बड़ी दुकानों पर शिरा के भंडारे को बैन किया जाएगा, जिससे वह बिक्री नहीं कर पाएंगे अगर ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, यह लोग ₹200 टीन के हिसाब से बेचने की सूचना मिली है, फिलहाल टीम ने 6 कुंतल मिठाई को नष्ट किया जा रहा है और नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला हेतु जांच के लिए भेजा जाएगा, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बरहाल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोग शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपना धंधा फैलाए हुए हैं, जब शहर में खपत नहीं होती है तो ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर इसकी सप्लाई करते हैं, और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं अब विभाग ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का मूड बना लिया है और लगातार ऐसे मिलावटखोरो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment