लाखों के जेवरात चोरी, घर से गहने ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

रायबरेली : जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे कुसुमी गांव में 1 अक्टूबर 2025 की रात एक घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। सदाशिव पुत्र जगदीश के परिवार ने बताया कि वे खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। पीड़ित परिवार ने जगतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार,

Oct 03, 2025 - 13:48
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-10-03-at-6.13.14-PM.jpeg

रायबरेली : जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे कुसुमी गांव में 1 अक्टूबर 2025 की रात एक घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। सदाशिव पुत्र जगदीश के परिवार ने बताया कि वे खाना खाने के बाद सो रहे थे, तभी यह घटना हुई। पीड़ित परिवार ने जगतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के अनुसार, मध्य रात्रि में चोर मकान के पास लगे पेड़ के सहारे छत पर चढ़े। इसके बाद वे छत से आंगन में और फिर कमरों में दाखिल हुए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया।

चोरों ने बक्से से सोने की अंगूठी, चेन, कान के सुई-धागा, पायल, दो लॉकेट और कान के झाले सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

इस चोरी की घटना ने क्षेत्र में पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगतपुर पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। गांव में सोमू पुत्र राम सुख और छोटे लाल पुत्र ठाकुरदीन के बीच एक पेड़ काटने को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है, हालांकि इसका चोरी से सीधा संबंध स्पष्ट नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User