अन्वी न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल जेयूटी आर जीनियस वेंचर्स के सहयोग से वर्कशॉप हो रही आयोजित
विनिमय 2025 वर्कशॉप 13 सितंबर को झारखंड यूनिवर्सिटी आफ टेक्नोलॉजी रांची में आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अन्वी न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की सीईओ डॉ अंजली आर सिंह और प्रवीण रमन ने दी। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के साथ सीखने और बढ़ने का एक मंच प्रदान करने का उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। आज के तेज रफ्तार जिंदगी में माता-पिता बच्चो की परवरिश से जुड़ी हुई कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इंटरनेट से जुड़े व्यावहारिक मुद्दे से लेकर बढ़ते शैक्षणिक दबाव तक इन्हीं चिताओं को दूर करने के लिए अन्वी न्यू बोर्न एंड चाइल्ड हॉस्पिटल जेयूटी आर जीनियस वेंचर्स के सहयोग से यह वर्कशॉप आयोजित कर रही है।


आधुनिक पेरेंटिंग की जटिलताओं से निपटने के लिए अभिभावक को बच्चों और शिक्षकों के बीच खुले संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए डॉ अंजली आर सिंह ने कहा, बच्चों के साथ लगातार संवाद और काउंसलिंग की जरूरत है। माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका बहुत खास हो गई है क्योंकि देश को स्वस्थ नागरिक देना हमारी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ प्रमुख स्कूलों के प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग व स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अधिकारी, विधि और पुलिस विभाग के विशेषज्ञ, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, दादा- दादी, नाना -नानी, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर समिति कई विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैँ।










