Kathmandu Flight Halted After New Delhi: नेपाल (Nepal) की राजधानी काठमांडू (Kathmandu) का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शनिवार शाम अचानक ठप पड़ गया, जब रनवे की लाइटिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flights) को रोकना पड़ा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बारिश का पानी वायरिंग चैनलों में रिसने से शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरा रनवे अंधेरे में डूब गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के इंजीनियरिंग स्टाफ तुरंत मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। आखिर नेपाल (Nepal) का सबसे अहम एयरपोर्ट क्यों अंधेरे में डूब गया? और कब तक शुरू होगी उड़ानें? चलिए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से….
रनवे लाइटिंग सिस्टम में आई गंभीर तकनीकी खराबी/Kathmandu Flight Halted After New Delhi
काठमांडू (Kathmandu) के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Tribhuvan International Airport) पर शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे रनवे की एयरफील्ड लाइटिंग सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश का पानी वायरिंग चैनलों में रिस गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और पूरा रनवे अंधेरे में डूब गया। इस घटना के तुरंत बाद सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। एयरपोर्ट के प्रवक्ता रेंजी शेरपा ने बताया कि इंजीनियरिंग टीम खराबी को ठीक करने में जुटी है और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

उड़ानों में देरी और यात्रियों की मुश्किलें
एएनआई के अनुसार, शनिवार शाम को कम से कम पांच उड़ानें रोक दी गईं और कई अन्य उड़ानें विलंबित हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की उड़ानों पर असर पड़ा है। यात्रियों को टर्मिनल पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द भी करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने यात्रियों से शांत रहने और अपडेट्स पर ध्यान देने की अपील की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ानों के संचालन पर रोक लगने के कारण काठमांडू एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और अव्यवस्था का माहौल देखा गया।
नेपाल के लिए त्रिभुवन एयरपोर्ट का महत्व
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट Tribhuvan (International Airport) नेपाल (Nepal) का सबसे बड़ा और प्रमुख हवाई अड्डा है, जहां से रोजाना सैकड़ों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं। यह देश के पर्यटन और व्यापारिक यात्रा का मुख्य केंद्र है। अधिकारियों ने बताया कि सिस्टम की मरम्मत पूरी होने के बाद ही सामान्य परिचालन दोबारा शुरू होगा। यह एयरपोर्ट नेपाल की अर्थव्यवस्था और विदेशी यात्रियों के लिए एकमात्र बड़ा गेटवे है, इसलिए इसका ठप होना देश के ट्रैवल नेटवर्क के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
दिल्ली एयरपोर्ट की गड़बड़ी के बाद सामने आई नई समस्या
नेपाल (Nepal) में यह तकनीकी दिक्कत ऐसे समय में सामने आई है जब एक दिन पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर भी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण 800 से अधिक उड़ानों में देरी हुई थी। दिल्ली में स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में खराबी के चलते संचालन 15 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा। अब काठमांडू एयरपोर्ट (Kathmandu Airport) की लाइटिंग सिस्टम फेल होने से क्षेत्रीय एविएशन नेटवर्क पर दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, दोनों घटनाएं यह दर्शाती हैं कि मौसम और तकनीकी रखरखाव के प्रति अधिक सतर्कता की आवश्यकता है।










