Ladli Behna Yojana: अगले हफ्ते जारी हो सकती है 34वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना, जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे चेक करें स्टेटस।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। करीब 1.25 करोड़ लाभार्थी महिलाओं को मार्च 2026 की किस्त का इंतजार है और संभावना जताई जा रही है कि 10 से 15 मार्च के बीच योजना की 34वीं किस्त जारी हो सकती है। सरकार द्वारा यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। पैसा ट्रांसफर होते ही महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भी भेजा जाएगा।

e-KYC नहीं कराने पर अटक सकती है किस्त/Ladli Behna Yojana

योजना से जुड़ी महिलाओं को यह भी ध्यान रखना होगा कि ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है। जिन लाभार्थियों ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उनके खाते में आने वाली किस्त रुक सकती है।

लाभार्थी अपनी भुगतान स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन और भुगतान की जानकारी चेक करनी होगी।

2023 में शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना/MP Ladli Behna scheme

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से मई 2023 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

शुरुआत में योजना के तहत 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और नवंबर 2025 से इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।

इसके अलावा रक्षाबंधन के मौके पर भी कई बार महिलाओं को 250 रुपये की विशेष सहायता राशि दी गई है।

योजना के मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मकसद केवल आर्थिक मदद देना ही नहीं बल्कि महिलाओं को सामाजिक रूप से सशक्त बनाना भी है। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं की पारिवारिक निर्णयों में भागीदारी बढ़ेगी और परिवार के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में भी सुधार होगा।

कौन-कौन महिलाएं योजना के लिए पात्र

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी बातें।

पात्रता की मुख्य शर्तें:

  • महिला मध्य प्रदेश की निवासी हो
  • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिला भी पात्र
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और DBT सक्रिय होना चाहिए
  • समग्र पोर्टल पर आधार का सत्यापन होना चाहिए

ये महिलाओं नहीं ले सकती योजना का लाभ

सरकार ने कुछ श्रेणियों को योजना से बाहर भी रखा है।

अपात्र श्रेणियां:

  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक
  • आयकरदाता परिवार
  • 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि
  • परिवार में चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर)
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी वाला न हो या पेंशनधारी ना हो

बजट में भी प्रावधान/Ladli Behna Yojana 1500 rupees installment

राज्य सरकार इस योजना को लगातार जारी रखने के संकेत दे चुकी है। अब तक 52 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।

वहीं वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार भविष्य में योजना की राशि को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 1500 से 3000 रुपये प्रति माह तक ले जाने का लक्ष्य भी रख रही है।

कैसे चेक करें अपना नाम और भुगतान स्टेटस

लाभार्थी घर बैठे ही अपना भुगतान स्टेटस देख सकते हैं।

स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं
  • “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प चुनें
  • आवेदन नंबर या समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें
  • कैप्चा भरें और ओटीपी वेरिफाई करें
  • सर्च पर क्लिक करते ही भुगतान की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी

Other Latest News

Leave a Comment