रेल टेका आंदोलन को लेकर सोनडीहा में कुड़मी समाज की बैठक सम्पन्न

सोनडीहा (रामगढ़) : झारखंड में 20 सितंबर 2025 को रेल टेका आंदोलन को लेकर विभिन्न जिलों में कुड़मी समाज के द्वारा बैठक की जा रही है। वहीं रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के अंतर्गत सोनडीहा पंचायत में 20 सितंबर रेल टेका आंदोलन को लेकर मैराथन बैठक किया गया, पंचायत के कुड़मी समाज के बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि हमारा कुड़मी समाज पिछले 70 सालों से आदिवासी कुड़मी समाज अपनी संवैधानिक अधिकार के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। 1950 ई में भारतीय संविधान की सूची बनाते समय षड्यंत्र द्वारा हम लोगों को अनुसूचित जनजाति श्रेणी से बाहर कर दिया गया था। कुड़मी समाज के लाखों महिलाएं, बच्चे, नौजवान इस ऐतिहासिक रेल टेका आंदोलन में पहुंचेंगे। कुड़मी समाज के इस बैठक में बुद्धेश्वर महतो, परन महतो, तपेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, धनेश्वर महतो, दिपेंद्र कुमार, कामेश्वर महतो, ईश्वर कुमार महतो, उनेश्वर कुमार महतो, ओकील नाथ कुमार, प्रीतम पटेल, संजय कुमार पटेल, प्रकाश कुमार मुकेश कुमार इत्यादि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment