Nasirabad : नसीराबाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता: वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नसीराबाद ( Nasirabad ) थाना पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाद संख्या 148/13 से संबंधित वांछित वारंटी/अभियुक्त अर्जुन पुत्र स्व. जगतपाल, निवासी ग्राम भूलामऊ, थाना नसीराबाद को आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को नियमित कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाहियां पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की न्यायिक प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था, जिस पर नसीराबाद पुलिस की विशेष नज़र बनी हुई थी। लगातार की गई निगरानी और दबिश के बाद पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने में सफल रही।

Other Latest News

Leave a Comment