Neminath Swami Ji Garbha Kalyanak Festival : बाराबंकी त्रिलोकपुर मे भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी जी का गर्भकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Neminath Swami Ji Garbha Kalyanak Festival : आज कार्तिक सुदी छठ को भगवान श्री 1008 नेमिनाथ स्वामी का गर्भकल्याणक महोत्सव ग्राम त्रिलोकपुर बाराबंकी में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया, सुबह भगवान का विधिवत अभिषेक पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात जैन मंदिर में विराजमान महाराज श्री 108 सोमदत्त सागर जी के चातुर्मास समापन कार्यक्रम के साथ-साथ पीछ पीछी परिवर्तन, कमंडल भेंट, शास्त्र भेंट का कार्यक्रम बोली के द्वारा संपन्न हुआ।

भगवान के अभिषेक पूजन शांति धारा के बाद भगवान 1008 नेमिनाथ स्वामी की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर भव्य शोभायात्रा ननिकाली गई । शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत जी व बाराबंकी के विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने रवाना किया। के. सी .जैन एडवोकेट द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।,रथ यात्रा जुलूस में भारी संख्या में पुलिस प्रशासन के लोग व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करते नजर आए।

भगवान की रथ यात्रा जुलूस में बड़ी संख्या में लखनऊ दरियाबाद टिकैत नगर बाराबंकी फतेहपुर बेलहरा महमूदाबाद आदि क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए हुए भक्तगण, महिलाएं, बच्चे, पुरुष नाचते, गाते, झूमते, भजन गाते हुए शामिल हुए । जगह-जगह पर जैन समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों व अपने घरों के सामने भगवान का आरती पूजन किया और जैन समाज के लोगों ने प्रसाद वितरण भी किया।

जुलूस में घोड़ा गाड़ी बग्घी, हाथों में झंडिया लेकर बच्चे भी शामिल हुए, जैन धर्म की जय ,भगवान नेमिनाथ स्वामी की जय, व जैन भजनों पर जैन समाज के लोग नाचते गाते हुए नेमिनाथ उद्यान पहुंचे और फिर वहां से त्रिलोकपुर पूरी बाजार में भ्रमण करते हुए छोटा मंदिर से प्रारंभ होकर बड़े मंदिर में समाप्त हुई । बड़े मंदिर में पहुंचकर समाज के द्वारा सभी लोगों के लिए की गई भोजन व्यवस्था में श्रद्धालु शामिल हुए और रथ यात्रा समापन पर बड़े मंदिर में भगवान का पुनः अभिषेक पूजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से के सी जैन एडवोकेट प्रवक्ता भाजपा, श्री चंद जैन, कल्यांचंद जैन, राजू जैन, सुनील जैन, विजय जैन, शांति जैन, मुकेश जैन आदि लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।

Other Latest News

Leave a Comment