Palamu : बज्रपात से किसान की मौत, परिवार में छाया मातम

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सतबरवा हरिजन टोला में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में किसान बिफन राम (45 वर्ष), पिता कलटु राम की मौत बज्रपात से हो गई। घटना उस समय घटी जब वे अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे

Jul 25, 2025 - 14:11
Updated: 12 months ago
0 0
thumbnai.jpg

सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सतबरवा हरिजन टोला में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे एक दर्दनाक हादसे में किसान बिफन राम (45 वर्ष), पिता कलटु राम की मौत बज्रपात से हो गई। घटना उस समय घटी जब वे अपने खेत में धान की रोपाई करवा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे बिफन राम के सिर और पीठ पर गंभीर रूप से जलने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बाहर निकाला और नवजीवन अस्पताल तुम्बागड़ा ले गए लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थीं।

मृतक विफन राम खेती-किसानी के अलावा राजमिस्त्री का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गए हैं। बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह किया था। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों की स्थिति रो रोकर अत्यंत दयनीय बनी हुई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कृष्ण मुरारी तिर्की ने बताया कि प्रशासन की ओर से आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा दिलाई जाएगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक के आश्रित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके जीवन-यापन में कोई बाधा न आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User