मिशन शक्ति के कार्यक्रम में मीडिया समाज को पुलिस ने बनाया मज़ाक

रायबरेली : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हाल में आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। जिसमें समाज के चौथे स्तंभ को रायबरेली पुलिस ने मजक बनाकर छोड़ दिया है। मीडिया को बिना कोई समय आमंत्रित कर एक कार्यक्रम में बुला लिया, लेकिन मीडिया के लिए बैठने के लिए एक कुर्सी

Sep 26, 2025 - 05:11
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-7.29.21-PM.jpeg

रायबरेली : पुलिस अधीक्षक कार्यालय के किरण हाल में आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। जिसमें समाज के चौथे स्तंभ को रायबरेली पुलिस ने मजक बनाकर छोड़ दिया है। मीडिया को बिना कोई समय आमंत्रित कर एक कार्यक्रम में बुला लिया, लेकिन मीडिया के लिए बैठने के लिए एक कुर्सी तक नहीं रही है। सवाल है कि क्या मीडिया जमीन पर बैठकर आईजी से सवाल जवाब करती।

बताते चलें कि पुलिस मीडिया सेल की तरफ से पत्रकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से यह अवगत कराया गया कि तीन बजे के उपरांत आईजी रेंज लखनऊ पुलिस अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति के संबंध में आयोजित बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों को ब्रीफ करेंगे। लेकिन मीडिया सेल रायबरेली ने यह नहीं बताया कि मीडिया के लोग कितने बजे पहुंचेंगे।

घंटो इंतजार के बाद जब मीडिया को अंदर बुलाया गया तो सारी कुर्सियों पर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बैठे रहे और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों ने किसी तरह बयान तो ले लिया, लेकिन प्रिंट मीडिया के लोग बिना प्रेस वार्ता और सवाल जवाब किए ही बाहर निकल आए। अब सवाल यह है कि सरकार की मंशा तो योजना को आगे बढ़ाने और प्रचार प्रसार करने की थी लेकिन रायबरेली पुलिस की व्यवस्था ने समाज के चौथे स्तंभ को को मजाक बना कर रख दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User