अतिक्रमण हटाने के नोटिस पर ग्रामीणों का विरोध, तीन दिन की मोहलत के बाद होगी कार्रवाई

रायबरेली : सदर तहसील क्षेत्र के विकासखंड राही अंतर्गत बेला गुसुसी गांव में सदर तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि वे

Apr 07, 2026 - 07:10
Updated: 4 months ago
1 0
News-Nation-Bharat-12-1.jpg

रायबरेली : सदर तहसील क्षेत्र के विकासखंड राही अंतर्गत बेला गुसुसी गांव में सदर तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से उक्त स्थान पर अपने मकान और दुकान बनाकर रह रहे हैं और इसी से उनका जीवन यापन होता है। गांव के राम सजीवन, हरिश्चंद्र चौरसिया समेत अन्य लोगों ने बताया कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के अचानक नोटिस देकर उन्हें हटाने की चेतावनी दी गई है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

वहीं तहसील प्रशासन का कहना है कि संबंधित निर्माण तालाब की भूमि और अन्य सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए हैं। सरकारी अभिलेखों के अनुसार यह भूमि सार्वजनिक उपयोग की है, जिस पर किसी प्रकार का निजी कब्जा वैध नहीं है। प्रशासन ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सभी कब्जाधारकों को तीन दिन का समय दिया है, ताकि वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें।

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया, तो बलपूर्वक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा। नोटिस चस्पा के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पर्याप्त समय देने के साथ-साथ पुनर्वास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।फिलहाल प्रशासन का साफ कहना है की निर्धारित समयसीमा के बाद किसी भी समय कार्रवाई की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Nasif khan
Nasif khan 4 months ago
Biutyfull