रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन द्वारा होटल दीप पैलेस में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन द्वारा होटल दीप पैलेस में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशिकांत शर्मा, प्रबंध निदेशक, न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शायर मरूफ़ रायबरेलीवी तथा विशेष अतिथि मिलिंद द्विवेदी ज

Sep 29, 2025 - 05:34
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-28-at-7.59.20-PM.jpeg

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन द्वारा होटल दीप पैलेस में पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशिकांत शर्मा, प्रबंध निदेशक, न्यू स्टैण्डर्ड ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध शायर मरूफ़ रायबरेलीवी तथा विशेष अतिथि मिलिंद द्विवेदी जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मंच संचालन आलोक श्रीवास्तव एवं तारिक़ खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

RCA रत्न सम्मान से आलोक श्रीवास्तव, शक्ति ओझा, अयाज़, अज़मी जमाल, अमित शुक्ला, सूरज शुक्ला और नवीन सिंह को सम्मानित किया गया।

RCA प्रेरणा सम्मान आशीष त्रिपाठी, मनीष निगम, अजय त्रिपाठी एवं दिलीप श्रीवास्तव को प्रदान किया गया।

समारोह में समिति के पदाधिकारी—उपाध्यक्ष पवन विक्रम एवं रमा पांडेय, अध्यक्ष तारिक़ खान, महासचिव देशराज, संगठन मंत्री धर्मेंद्र वर्मा, महामंत्री अंकित सैनी तथा मीडिया प्रभारी मुकेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन ने इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं और सम्मानित अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User