जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत, रेस्टोरेंट संचालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर DM को सौंपा ज्ञापन

रायबरेली जिले में गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम (DM) कार्यालय के सामने रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में रेस्टोरे

Apr 09, 2026 - 10:02
Updated: 4 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-7-5.jpg

रायबरेली जिले में गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम (DM) कार्यालय के सामने रेस्टोरेंट एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसोसिएशन के पदाधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में दिया गया।

ज्ञापन में रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि जिले में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी शॉर्टेज चल रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि समय पर गैस आपूर्ति न होने के कारण उन्हें ग्राहकों को सेवाएं देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

एसोसिएशन की ओर से प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द से जल्द कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति को सामान्य कराया जाए, ताकि कारोबार सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जा सकता है।

मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि गैस की कमी केवल व्यापारियों की ही नहीं, बल्कि आम जनता की सुविधा से भी जुड़ा मुद्दा है, क्योंकि रेस्टोरेंट सेवाएं प्रभावित होने से ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रही है।

अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेकर राहत दिलाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User