रायबरेली : जिलाधिकारी ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, ऑडिटोरियम के परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित राना बेनी माधव बक्श सिंह के जीवन एवं जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन

Aug 23, 2025 - 05:47
Updated: 11 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-08-22-at-8.51.10-PM.jpeg

शुक्रवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, ऑडिटोरियम के परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित राना बेनी माधव बक्श सिंह के जीवन एवं जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राना बेनी माधव बक्श सिंह के जीवन व जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों एवं प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा 22 से 24 अगस्त तक फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी सुबह 09 बजे से सायं 06 बजे तक आमजन मानस के लिए खुली रहेगी। जिसमें आम जनमानस आकर जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार होता है और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं संबंधित जानकारी लोगों को मिलती है। इस अवसर पर रवींद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कौशलेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य डायट जेपी सिंह, महेंद्र अगवाल, डॉ मनीष चौहान, जिला पंचायत सदस्य राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User