भदोखर थानाक्षेत्र के अंतर्गत भीषण हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज के लिए रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान धीरज साहू उम्र 30 वर्ष और पिता राजेश साहू उम्र करीब 50 वर्ष निवासी कुचारिया के रूप में हुई हैं। भदोखर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुटी हुई है।











