Raebareli : विधायक पर उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप, DM कार्यालय के सामने शुरू किया पीड़ित ने सत्याग्रह

100 साल पुराने मकान की जमीन पर जबरन खड़ंजा लगाने का आरोप, न्याय न मिलने पर परिवार ने शुरू किया धरना

Raebareli : रायबरेली जिले में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति बेसअर दिखाई दे रही है। पड़ोसियों के आपसी विवाद में यहां सत्ता पक्ष के विधायक पर अपने रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के मामले में एक पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। एक व्यक्ति ने क्षेत्रीय विधायक पर उत्पीड़न और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सत्याग्रह/धरना शुरू कर दिया। पीड़ित राम लखन सनातनी भाजपा का आरोप है कि विधायक के इशारे पर कुछ लोग उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं, और अधिकारियों को फोन करके जबरन धमकी दिलवा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि डीह थाना क्षेत्र के शादीपुर कोटवा निवासी रामलखन मौर्य ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सलोन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार कोरी के इशारे पर उनके रिश्तेदार बद्री प्रसाद कोरी, प्रदीप कोरी दिलीप कोरी, विद्यावती मनसा ममता व रिंकी द्वारा उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि उनके पूर्वजों का लगभग 100 वर्ष पुराना मकान और जमीन है, जिस पर जबरन खडंजा लगवाया जा रहा है। जबकि विपक्षी को उसके घर के जाने के लिए दो-दो रास्ते और पक्की सड़क भी है फिर भी घर के अंदर से जबरन खड़ंजा लगवाया जा रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में कुछ लोग उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। यहां तक सलोन तहसील के एसडीएम खंड विकास अधिकारी लेखपाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मनमानी पर उतारू है और गाली गलौज कर रहे हैं भाजपा सरकार में जिन महिलाओं को सम्मान देने की बात कही जाती उन्हें महिलाओं को उनके अधिकारी और भाजपा विधायक के गुर्गे खुलेआम धमकी दे रहे हैं और गाली गलौज जाकर कर रहे हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 14 फरवरी 2026 को उनके घर के पास विवाद हुआ, जिसमें परिवार के साथ मारपीट की गई और निर्माण कार्य जबरन कराने का प्रयास किया गया।

पीड़ित का आरोप है कि कई बार पुलिस व उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

रामलखन मौर्य जोकि नाटोक सही से कान से सुन पा रहे हैं ना ही कुछ बता पा रहे हैं। पीड़ित ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने 16 मार्च 2026 से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने न्याय मिलने तक सत्याग्रह/धरना शुरू करने की बात कही है।

मीडिया से बातचीत करते हुए शिकायतकर्ता के बेटे दुर्गेश ने बताया कि इस मामले में दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है, जो विचाराधीन है न्यायालय द्वारा कमीशन कराया और मामला विपक्षी गण के जवाब हेतु नियत है। विधायक के इशारे खंड विकास अधिकारी शिवाकांत बाजपेई वह पूर्व लेखपाल सत्यवान चौधरी विधायक की धौंस जताते हुए पुलिस व पंचायत सेक्रेटरी को लेकर जबरन बद्री प्रसाद कोरी आदि को कब्जा करने का प्रयास किया पुलिस व ग्राम पंचायत सेक्रेटरी का पुश्तैनी कब्जा हुआ निर्माण देखकर दूर खड़े रहे लेकिन सत्यवान लेखपाल शिवाकांत बाजपेई वह अन्य इंजीनियर जबरन नाप जोख और बेदखल करने पर अड़े रहे।

जबकि विवादित स्थल पर्सनल तहसील के सभी अधिकारी पहुंच चुके हैं और सच भी जान चुके हैं फिर भी न्याय दिलाने में सक्षम नहीं हो रहे हैं बद्री प्रसाद ने धमकी दी है कि न्यायालय से मुकदमा हटा लो बिना जवाब दावा लगाए जबरन सारा निर्माण गिरवा दिया जाएगा। प्रदीप ने कहा कि विधायक मेरे रिश्तेदार है पूरे परिवार को हर्जन एक्ट में फंसा कर जेल भेज देंगे विधायक के साथ मिलकर धमकाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए और घटना को अंजाम देने वाले विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए जबरन घर के अंदर से लगवाए जा रहे खड़ंजे को रोका जाए।

Other Latest News

Leave a Comment