Raebareli : चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर आज समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मोहम्मद सरफराज की अगुवाई में पीडीए प्रहरियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों एवं बूथों से आए पीडीए प्रहरियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद सरफराज ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए परिवार का लक्ष्य स्पष्ट है — 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार का गठन। इस उद्देश्य से प्रत्येक पीडीए प्रहरी की जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी समाजवादी साथी, माता-बहनों, युवाओं या वरिष्ठ मतदाताओं का नाम किसी भी हालत में मतदाता सूची से छूटने न पाए।

उन्होंने सभी प्रहरियों से अपील की कि अपने बीएलओ से नियमित संपर्क करें, मतदाता सूची में दर्ज सभी नामों का 2003 की वोटर लिस्ट अथवा परिवार की पूर्व मतदाता सूचियों से मिलान करें, और हर मतदाता का सफलतापूर्वक SIR कराकर समाजवादी परिवार को मजबूत बनाएं।
सरफराज ने कहा कि पीडीए प्रहरियों का यह प्रयास भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने की दिशा में पहला और अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “हर वोट सुरक्षित होगा तो 2027 में अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का सपना साकार होगा।”










