Rakesh Tikait Babri Masjid BJP: राकेश टिकैत बोले, बाबरी मस्जिद तो BJP ही बनवा रही है, 70% उसका ही योगदान

Rakesh Tikait Babri Masjid BJP: वंदे मातरम देश का है, मस्जिद BJP की है – टिकैत का बयान

Rakesh Tikait Babri Masjid BJP: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को मीडिया के सामने एक के बाद एक कई बड़े बम फोड़ दिए। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बन रही ‘बाबरी मस्जिद’ से लेकर घुसपैठियों के सत्यापन, एसआईआर (नागरिकता संशोधन नियम), वंदे मातरम विवाद और दोहरी वोट तक – हर मुद्दे पर टिकैत ने बेबाकी से अपनी राय रखी। उनकी बातें सुनकर जहां कुछ लोग हैरान रह गए, वहीं कुछ लोग तालियां बजाने लगे।

मस्जिद बनवा कौन रहा है? /Rakesh Tikait Babri Masjid BJP

राकेश टिकैत ने साफ-साफ कहा – मुर्शिदाबाद में जो नई बाबरी मस्जिद बन रही है, उसमें सबसे बड़ा हाथ भारतीय जनता पार्टी का है। उन्होंने कहा, “70 प्रतिशत योगदान तो भाजपा का ही है। बनाने वाले भी सरकारी हैं, विरोध करने वाले भी सरकारी हैं। असल में मस्जिद तो BJP ही बनवा रही है, और कोई नहीं।”

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पूछा गया तो टिकैत बोले, “इमरान मसूद ने जो जवाब दे दिया है, बस उसी पर काम कर लो। वो सांसद हैं, मुस्लिम भी हैं, उनसे बेहतर कौन बता सकता है?”

घुसपैठियों पर सख्ती,चिह्नित करो, निकालो बाहर

उत्तर प्रदेश में चल रहे घुसपैठियों के सत्यापन अभियान पर टिकैत ने पूरा समर्थन दिया। बोले, “घुसपैठिया किसी भी देश का हो, भारत में नहीं रहना चाहिए। चिह्नित करो और बाहर निकालो। इसमें कोई बहस नहीं होनी चाहिए।”

एसआईआर का खुलकर समर्थन, लोगों को चेतावनी भी

नागरिकता संशोधन नियम (SIR) की डेडलाइन बढ़ाने की मांग करते हुए टिकैत ने कहा, “SIR की तारीख आगे बढ़नी चाहिए। सब लोग अपने कागजात तैयार कर लो। नहीं तो बाद में रोना मत कि हमें वोट डालने का हक नहीं मिला।”

दो जगह वोट वाले लोगों को सीधी चेतावनी दी – “जिसकी दो जगह वोट है, एक जगह कटवा लो। हमारे घर में भी सिसौली और यहां दो जगह वोट थी, हमने भी एक जगह करा ली। दो जगह वोट रखोगे तो हेरा-फेरी करने वाला ही समझे जाओगे।”

वंदे मातरम पर बोले – ये किसी पार्टी का नहीं, देश का है

वंदे मातरम विवाद पर टिकैत ने हैरान करने वाला जवाब दिया। बोले, “वंदे मातरम पर विवाद क्या? ये किसी राजनीतिक पार्टी का गीत थोड़े है, ये तो देश का है। इसमें विवाद बनाने की क्या जरूरत?”

वोट बैंक की राजनीति पर करारा तंज

अपने अंदाज में टिकैत ने वोट बैंक की राजनीति पर भी तंज कसा। कहा, “विदेश में रहने वाले लोग भी अगर भारत के नागरिक हैं तो उनकी वोट बन सकती है। लेकिन जिस दिन उनकी नागरिकता किसी और देश की हो जाएगी, उस दिन वोट बनाना गलत है।”

जनता में चर्चा का विषय बना बयान

राकेश टिकैत का ये पूरा बयान सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपालों तक छा गया है। कोई कह रहा है कि टिकैत ने सच बोल दिया, तो कोई कह रहा है कि वो वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। लेकिन एक बात साफ है, टिकैत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो जो सोचते हैं, बिना डरे बोलते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment