Rakhi Sawant On Her Fake Husband: मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Drama Queen Rakhi Sawant) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला पहले से कहीं ज्यादा चौंकाने वाला है। ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में अपने कथित पति रितेश सिंह (Ritesh Singh) के साथ एंट्री लेकर सबको हैरान कर देने वाली राखी ने अब जो खुलासा किया है, उसने पूरे एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हलचल मचा दी है। राखी ने दावा किया है कि रितेश उनका असली पति नहीं था, बल्कि वह “भाड़े का पति” था, जिसे उन्होंने पैसे देकर शो में साथ लाया था। अब यह खुलासा न केवल उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी शॉकिंग साबित हो रहा है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, विस्तार से…
‘बिग बॉस’ में मचाया था तहलका/Rakhi Sawant On Her Fake Husband
‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में जब राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने पति रितेश (Ritesh) के साथ पहुंचीं, तो दर्शक चौंक गए थे। रितेश पहली बार कैमरे के सामने आए थे और राखी ने पूरे शो के दौरान उन्हें अपने पति के रूप में पेश किया था। दोनों के बीच कई बार बहस और इमोशनल पल देखने को मिले। शो के फैंस को लगा कि राखी को आखिरकार उनका सच्चा साथी मिल गया है। लेकिन अब सालों बाद राखी का यह खुलासा कि रितेश असल में “भाड़े का पति” था, शो की यादों को बिल्कुल उलट कर देता है। यह बात सुनकर लोग हैरान हैं कि क्या उस वक्त सब कुछ बस एक ड्रामा था?

तीन करोड़ में हुआ था सौदा
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि रितेश (Ritesh) से उनकी मुलाकात ‘बिगो’ ऐप पर हुई थी। कोरोना काल के दौरान रितेश ने उन्हें तीन करोड़ रुपये दिए थे, जब राखी की मां कैंसर से जूझ रही थीं और उनके पास पैसों की बेहद कमी थी। राखी के मुताबिक, उन्होंने उन्हीं पैसों से मां का इलाज कराया और घर चलाया। लेकिन बाद में रितेश ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए और कहा कि वह ‘बिग बॉस’ में एंट्री चाहता है। तब राखी ने कहा, “चलो फिर पति बन जाओ।” इसी सौदे के बाद रितेश को शो में उनके पति के रूप में पेश किया गया।
राखी सावंत का नकली स्वयंवर और झूठी तस्वीरें
राखी सावंत (Rakho Sawant) ने यह भी खुलासा किया कि उनका स्वयंवर भी असली नहीं था। उन्होंने बताया कि शो के मेकर्स को भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने फर्जी शादी की तस्वीरें बनाईं ताकि रितेश को ‘पति’ के रूप में पेश किया जा सके। उन्हें यह तक नहीं पता था कि रितेश पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जब राखी शो में थीं, तब रितेश की असली पत्नी मीडिया में सामने आ गई और सब कुछ खुल गया। राखी का कहना है कि यह सब उन्होंने केवल मजबूरी में किया क्योंकि उस समय उनके पास कोई और रास्ता नहीं था।
मजबूरी में किया सौदा, अब खोला सच
राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कहा कि उन्होंने यह सब अपनी मां की बीमारी और आर्थिक तंगी के कारण किया। उनके ऊपर लोन था, काम बंद था, और परिवार की जिम्मेदारियां थीं। उन्होंने स्वीकार किया, “रितेश मेरे लिए एक सौदा था, पति नहीं।” राखी के इस बयान से पूरी इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। एक वक्त जिस रिश्ते को उन्होंने सार्वजनिक रूप से जिया था, आज वही रिश्ता झूठ और मजबूरी पर टिका बताया जा रहा है। मनोरंजन की दुनिया में जहां शोहरत, ग्लैमर और स्कैंडल हमेशा साथ चलते हैं, वहां राखी सावंत का यह खुलासा फिर साबित करता है कि पर्दे के पीछे की सच्चाई अक्सर बहुत कड़वी होती है।
हर खबर की अपडेट पाने के लिए बने रहिए न्यूज़ नेशन भारत के साथ, अगर आपको हमारी खबरें पसंद आती हैं तो इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप हमारे Facebook, Instagram, YouTube के चैनल से भी जुड़ सकते हैं |










