Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में नववर्ष 2026 के अवसर पर निदेशकगणों ने कर्मियों से की आत्मीय भेंट

Ranchi : निदेशकों ने कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया, उनका कुशलक्षेम जाना व उनके कार्यों की सराहना की

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय में नववर्ष 2026 के खास अवसर पर सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र तथा निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ने मुख्यालय में कार्यरत सभी कोयला कर्मियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

निदेशकगणों ने कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीसीएल की प्रगति और उपलब्धियों के पीछे कर्मियों की कड़ी मेहनत, निष्ठा और समर्पण की अहम भूमिका है। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने सभी कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता की कामना की।

News Nation Bharat 5 1

इस दौरान सौहार्द और अपनत्व के प्रतीक के रूप में निदेशकगणों द्वारा सभी कोयला कर्मियों को उपहार स्वरूप एक-एक पेन भी भेंट किया गया। यह पहल कर्मियों के प्रति प्रबंधन की संवेदनशीलता और सम्मान भाव को दर्शाती है।

Other Latest News

Leave a Comment