Rashifal 02 फ़रवरी 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

मेष राशि

आज किसी मांगलिक आयोजन में जाने के अवसर प्राप्त होंगे .नौकरी में तरक़्क़ी की संभावना है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी .विवेक से कार्य करें. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है.

वृषभ राशि

आज के दिन कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी. धार्मिक गतिविधिओं मैं भी सक्रिय रहेंगे. आपने संतान के सेहत के प्रति सचेत रहने की ज़रूरत है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.आय मैं निश्चितता बनी रहेगी.

मिथुन राशि

आज के दिन मिश्रित फल प्राप्त होगा. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे .स्तायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है. जोखिम व जमानत के कार्य टाले. कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा.भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.

कर्क राशि

आज के दिन लाभदायक रहेगा .भाग्योन्नती में वृद्धि होगी .शेयर मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश लाभदायक रहेगा .क्या करूं क्या न करूं आप इस स्थिति से गुजर रहे है. शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं. मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी.

सिंह राशि

आज के दिन नौकरी वि उच्चाधिकारियों से मुलाक़ात होगी .भूमि भवन संबंधित मामलों में सफलता प्राप्त होगी .आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी.

कन्या राशि

आज के दिन प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी .मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी .पुराने निवेश से लाभ होगा .जो करना चाहिए वो ही करिए. फालतू समय बर्बाद न करें.शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें .

तुला राशि

आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें .लेन देन में सावधानी रखें. अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है. कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें.

वृश्चिक राशि

आज के दिन प्रयास सफल रहेंगे .यात्रा के योग हैं .संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी.

धनु राशि

आज के दिन अनुकूल वातावरण रहेगा .स्वस्थ का ध्यान रखें .यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी .चोट व दुर्घटना से बचाव करें .गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा. विवाद न करें.

मकर राशि

आज के दिन मिला जुला रहेगा .संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो. आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं. अस्वस्थता रह सकती है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे.

कुम्भ राशि

आज के दिन हल्की हसी मजाक से बचें .वाणी पर नियंत्रण रखें .दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.

मीन राशि

आज के दिन कीमती वस्तुएं संभालकर रखें .वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें .किसी भी प्रकार के विवाद से बचें .कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

Other Latest News

Leave a Comment