हिंदी दिवस पर RCA की आम सभा सम्पन्न

रामा लॉ क्लासेस में रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन की आम सभा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संरक्षक आलोक श्रीवास्तव ने किया। अध्यक्ष तारिक़ ख़ान ने कहा “हिंदी हमारी मातृभाषा और हमारी पहचान है। यही भाषा भारत को एक सूत्र में बाँध सकती है।” संस्थापक संरक्षक नवीन सिंह

Sep 13, 2025 - 09:59
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-13-at-12.22.43-PM.jpeg

रामा लॉ क्लासेस में रायबरेली कोचिंग एसोसिएशन की आम सभा हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संरक्षक आलोक श्रीवास्तव ने किया।

अध्यक्ष तारिक़ ख़ान ने कहा

“हिंदी हमारी मातृभाषा और हमारी पहचान है। यही भाषा भारत को एक सूत्र में बाँध सकती है।”

संस्थापक संरक्षक नवीन सिंह ने सभी को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। संरक्षक अजमी जमाल ने पंजाब की बाढ़ पीड़ितों का मुद्दा उठाया, जिसका समर्थन पूर्व अध्यक्ष शक्ति ओझा और पैट्रन संरक्षक मोहम्मद अयाज़ ने किया। उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने तालियाँ बजाकर इस पहल का स्वागत किया।

सभा में उपाध्यक्ष पवन विक्रम, उपाध्यक्ष रमा पांडे, महासचिव हिमांशु धानुक, महामंत्री अंकित सैनी, कोषाध्यक्ष देशराज, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र, तथा मीडिया प्रभारी मुकेश सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User