Sakhi One Stop Centre : सखी वन स्टॉप सेंटर की सराहनीय पहल, वृद्ध मां को बेटे से मिलाया

Sakhi One Stop Centre : रायबरेली में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए वन स्टाफ सेंटर ( One Stop Centre ) में तैनात किए गए कर्मियों की सराहनीय पहल देखने को मिली है। सखी वन स्टॉप सेंटर ( Sakhi One Stop Centre ) रायबरेली ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक वृद्ध महिला को उसके परि

Oct 09, 2025 - 06:24
Updated: 10 months ago
0 0
Sakhi-One-Stop-Centre.jpg

Sakhi One Stop Centre : रायबरेली में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए वन स्टाफ सेंटर ( One Stop Centre ) में तैनात किए गए कर्मियों की सराहनीय पहल देखने को मिली है। सखी वन स्टॉप सेंटर ( Sakhi One Stop Centre ) रायबरेली ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए एक वृद्ध महिला को उसके परिवार से मिलाकर समाज में मानवीय मूल्यों का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

बताते चलें कि बुधवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर लगभग 60 वर्षीया एक वृद्ध महिला को डायल 112 की टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर ( Sakhi One Stop Centre ) में अल्पावास हेतु लाया गया था। महिला मानसिक रूप से व्याकुल और भयभीत थी। केंद्र की टीम ने पहले उन्हें जलपान कराया और विश्वास दिलाया कि वे सुरक्षित स्थान पर हैं। इसके पश्चात उन्हें अल्पावास की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

काउंसलिंग के दौरान महिला ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं और वे अपने बेटे के साथ रायबरेली में रह रही थीं, लेकिन किसी कारणवश रास्ता भटक गईं। चूंकि वे सटीक पता बताने में असमर्थ थीं, इसलिए सेंटर मैनेजर आस्था ज्योति, काउंसलर श्रद्धा सिंह व उनकी टीम ने अथक प्रयास कर सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के परिजनों से संपर्क साधा। प्रयास सफल रहा और शीघ्र ही महिला के बेटे का पता चल गया।

जब बेटा अपनी मां से मिलने केंद्र पहुंचा, तो दोनों की आंखें खुशी के आंसुओं से भर आईं। बेटा ने भावुक होकर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नियमानुसार पहचान व पुष्टि के बाद महिला को उनके बेटे व परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें : Bhoomi Pujan of Auditorium : पारी ग्राम पंचायत में सांसद किशोरी लाल शर्मा ने किया सभागार का भूमि पूजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User