Sarla Birla Public School में एडवेंचर कैंप का आयोजन, बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, टीमवर्क और नेतृत्व का गुण

कैंप का उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करना

सरला बिरला पब्लिक स्कूल (Sarla Birla Public School) रांची ने विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह का रोमांचक और ज्ञानवर्धक एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य बच्चों को कक्षा से बाहर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना और उन्हें नई चुनौतियों के लिए तैयार करना था। कैंप में जिप-लाइनिंग, रैपलिंग, बर्मा ब्रिज और विभिन्न प्रकार की बाधा दौड़ जैसी कई रोचक गतिविधियाँ कराई गईं। सभी गतिविधियाँ प्रशिक्षित विशेषज्ञों और विद्यालय के शिक्षकों की देखरेख में संपन्न हुईं, जिससे सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित हुआ।

News Nation Bharat 3 7

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के एडवेंचर कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व-विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे अनुभव बच्चों में साहस, सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी जैसे गुणों को मजबूत बनाते हैं जो केवल पढ़ाई से नहीं प्राप्त होते हैं।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कैंप की सभी गतिविधियों में भाग लिया और इसे मनोरंजक, शिक्षाप्रद और यादगार अनुभव बताया। अभिभावकों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को सकारात्मक दिशा मिलती है।

News Nation Bharat 4 6

सरला बिरला पब्लिक स्कूल आगे भी ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Other Latest News

Leave a Comment