शामली में यमुना नदी के ब्रिज से पत्नी की बेवफाई से त्रस्त सलमान ने अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के साथ नदी में छलांग लगाई थी। यमुना नदी के निकट पीड़ित पति ने वीडियो प्रसारित कर आरोप लगाए थे। स्वजन ने 24 घंटे पूर्व सलमान को बच्चों सहित यमुना में छलांग लगाने की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए सर्च अभियान शुरू कराया गया था। सर्च अभियान में गोताखोरों इस्सोपुर टील के निकट से बारह वर्षीया महक व जनपद बागपत के टांडा पुल के निकट से सलमान का शव बरामद किया।
गत शनिवार सुबह यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज पर सैंकड़ों लोगो की भीड़ ने पहुंचकर बताया था कि कैराना कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक सलमान ने अपने चार मासूम बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर एसडीएम निधि भारद्वाज व नायब तहसीलदार सतीश यादव व एएसपी संतोष कुमार सिंह भी यमुना नदी पर पहुंचे थे। प्राइवेट व पीएसी के करीब दर्जनभर गोताखोर दो मोटरबोट से युवक व बच्चों की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान जारी किया गया था। लेकिन शनिवार की रात्रि तक सफलता हाथ नही लगी थी। रविवार की दोपहर गोताखोरों की टीम ने इस्सोपुर टील के निकट यमुना नदी से बारह वर्षीया महक का शव बरामद किया। वहीं जनपद बागपत के छपरौली विधानसभा के टांडा के निकट सलमान का शव बरामद किया गया। वहीं गोताखोरों की टीम दस वर्षीया शिफा, दो वर्षीया इनाया व सात वर्षीय आयन की तलाश में जुटे हैं। वहीं शव बरामद होने पर स्वजन का रो रो कर बुरहाल हैं। कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि दो शव बरामद किए गए हैं। अभी अन्य की तलाश की जारही हैं।

शव बरामद, आकांशा पर लगा विराम
सलमान नामक युवक के अपने चार बच्चों के साथ में यमुना नदी में कूदने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन व लोगों के बीच भ्रांतियां थी। हालांकि युवक व बच्चों की तलाश में यमुना नदी ने सर्च अभियान चलाया गया था। वहीं नदी में पानी के बहाव के कारण लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर सलमान व बारह किलोमीटर पर महक का शव बरामद होने पर आकांशा हकीकत में बदल गई।