Sonmer Fair In Khunti : खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा व तोरपा विधायक ने ऐतिहासिक सोनमेर मेला का किया उदघाटन

Sonmer Fair In Khunti : झारखंड की समृद्धि, सामाजिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है सोनमेर मेला

Sonmer Fair In Khunti : ऐतिहासिक एवं पारंपरिक लोक संस्कृति का परिचायक सोनमेर मेला का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा एवं तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवध तरीके से किया एवं मां सोनमेर का पूजा-पाठ कर खूंटी एवं पूरे झारखंड प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए मां से कामना किया।

माननीयों ने अपने संबोधन में कहा, यह ऐतिहासिक मेला हमारे क्षेत्र खूँटी जिला सहित संपूर्ण झारखंड की समृद्ध, लोक परंपरा, प्राकृतिक सौंदर्य, सामाजिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। माँ सोनमेर की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे। हर घर-आँगन धन-धान्य और सुख-समृद्धि से भरा रहे।

इस अवसर पर जिला सचिव सुशील पाहन, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शेख फिरोज, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी, युवा मोर्चा संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश महतो, कोषाध्यक्ष बसंत महतो, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, भोला साहू, सीमा कुमारी एवं झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Other Latest News

Leave a Comment