Ratna Shree Award-2025 : झारखंड के पच्चीसवें वर्षगांठ के अवसर पर स्टोरी लाइन इंडिया के द्वारा आगामी 20 दिसम्बर को रांची के कांके रोड स्थित ऑड्रे हाउस में रत्न श्री पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन किया जायेगा।
इसको लेकर रांची के सीरमटोली चौक स्थित वाम्स इंस्टीट्यूट में सोमवार को रत्न श्री पुरस्कार का पोस्टर विमोचन किया गया। साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए स्टोरी लाइन इंडिया की फाउंडर और रत्न श्री पुरस्कार की आयोजिक साधना कुमर ने कहा कि प्रोग्राम का रजिस्ट्रेशन स्टार्ट हो गया है, आप सभी हमारे व्हाट्सएप नंबर 8709109902 ,या हमारे वेबसाइट, ईमेल के द्वारा हमसे संपर्क करके , अवार्ड प्राप्त करने के लिए आवेदन दे सकते है। निवेदनकर्ता के लिए उनका प्रोफाइल भेजना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि हमारी निर्णायक मंडली के द्वारा अंतिम निर्णय अनुसार, जिनका चयन होगा उनको कॉल जायेगा। भारत के कोई भी लोग, जिन्हें लगता है कि उनको ये सम्मान मिल सकता है, सभी जल्द से जल्द संपर्क करे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से वसीम आलम, साबिर हुसैन, अवधेश ठाकुर, हुमा, अमरजीत कुमार, मेघा रानी, राजेश कुमार और साधना उपस्थित रहे।










