टाटा फाउंडेशन द्वारा सोनडीहा में गोद भराई एवं मुंह जुठी कार्यक्रम का आयोजन

टाटा फाउंडेशन द्वारा रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड, सोनडीहा पंचायत में आयोजित गोद भराई और मुंह जुठी कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के पोषण और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम में सोनडीहा और बडागांव पंचायत की गर्भवती महिलाएं और माताएं अपने शिशुओं के साथ शामिल हुईं।

सेविका लीलावती ने मातृ पोषण के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि गर्भावस्था, प्रसव और स्तनपान के दौरान पोषण मां और बच्चे दोनों के लिए आवश्यक है। उन्होंने हरी सब्जियां, फल, साबूत अनाज, दालें, प्रोटीन और डेयरी उत्पादों के सेवन की सलाह दी, साथ ही कैफीन, धूम्रपान और शराब से परहेज करने की जानकारी दी।

WhatsApp Image 2025 09 25 at 4.10.54 PM

पंचायत की मुखिया तरूण देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर गर्भवती महिलाओं और उनके बच्चों को आशीर्वाद, उपहार और शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सेविका लीलावती देवी, पार्वती देवी, जयंती देवी, सरिता देवी, रेखा, गीता, ममता, दासोमनी, मालती, रिया, सावित्री और सहिया सुनीता देवी, रासो देवी, अनीता देवी, गायत्री देवी को जाता है।

टाटा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामुदायिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Other Latest News

Leave a Comment