कुल्टी में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की शाखा ने आयोजित किया डांडिया उत्सव

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कुल्टी शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय डांडिया उत्सव बीती रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन कुल्टी कॉलेज मोड़ के समीप स्थित एक मैरेज हॉल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश वंदना और मां भवानी की आरती के साथ हुई। इसके बाद मं

Sep 19, 2025 - 14:57
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-19-at-7.16.17-PM.jpeg

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कुल्टी शाखा द्वारा आयोजित एक दिवसीय डांडिया उत्सव बीती रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन कुल्टी कॉलेज मोड़ के समीप स्थित एक मैरेज हॉल में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश वंदना और मां भवानी की आरती के साथ हुई। इसके बाद मंच पर मौजूद सभी अतिथियों को उत्तरीय एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाखा की अध्यक्ष साक्षी पोद्दार ने कहा कि यह कुल्टी शाखा का पहला डांडिया उत्सव है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस उत्सव ने संगठन के सदस्यों के उत्साह और मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की है।

कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और डांडिया नृत्य ने समा बांध दिया। देर रात तक उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक गरबा व डांडिया का आनंद उठाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User