प्रेम प्रसंग में की गई हत्या के मामले में मृतक के परिजनों ने किया विरोध

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में दोकरीब महीने पहले हुई सूरज नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त

Sep 17, 2025 - 14:54
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-17-at-6.54.58-PM.jpeg

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र में दोकरीब महीने पहले हुई सूरज नामक युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है और विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

बताते चलें कि थाना क्षेत्र में बुधवार को जब म्रतक के परिजन और ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर इकट्ठा हो रहे थे, तो लालगंज पुलिस ने उन्हें डरा-धमकाकर मौके से हटा दिया। यह घटना 11 जुलाई 2025 की है, जब सूरज उम्र 24 वर्ष पुत्र राम बहादुर का शव पूरे जालिम सिंह मठ, कोतवाली लालगंज क्षेत्र स्थित गांव के बाहर एक बाग में चिलवल के पेड़ से लटका मिला था। सूरज अपनी बुआ के यहां रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता राम बहादुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बेटे की मौत के कुछ दिनों बाद उसके फोन में पूरे जालिम सिंह मठ की रहने वाली एक लड़की काल्पनिक नाम शिवानी के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं। इन सबूतों के आधार पर परिवार का आरोप है कि सूरज की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। राम बहादुर ने यह भी बताया कि पिछले दो महीने से उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही थी, जिसके कारण वे धरना देने पर मजबूर हुए थे।

हालांकि, पुलिस इस मामले को शुरुआत से ही आत्महत्या मानकर चल रही है। पीड़ित पिता ने लालगंज कोतवाली में एक बार फिर लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि उनके बेटे ने आत्महत्या भी की है, तो यह उसकी प्रेमिका शिवानी और उसके परिजनों के उकसाने पर हुई है। मृतक के पिता ने दोषी लड़की और उनके परिजनों पर कार्रवाई की मांग की है। लालगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User