रंगे हाँथ रिश्वत में पकड़े गए पेशकार को वापस उसी तहसील में मिली तैनाती

बदले की भावना से काम करने वाले एसडीएम व पेशकार का हो तबादला : शिव प्रताप रायबरेली : जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष शिव प्रताप ने जिलाधिकारी महोदया को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से ऊंचाहार तहसील में तैनात कृष्ण बहादुर सिंह के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कृष्ण बहादुर सिंह ऊंचाहार एसडीएम के पे

Sep 12, 2025 - 14:37
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-12-at-7.38.44-PM-scaled.jpeg

बदले की भावना से काम करने वाले एसडीएम व पेशकार का हो तबादला : शिव प्रताप

रायबरेली : जय किसान आंदोलन के अध्यक्ष शिव प्रताप ने जिलाधिकारी महोदया को प्रेषित ज्ञापन के माध्यम से ऊंचाहार तहसील में तैनात कृष्ण बहादुर सिंह के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कृष्ण बहादुर सिंह ऊंचाहार एसडीएम के पेशकार थे और बीती 29 मई को संतोष कुमार पुत्र कामता प्रसाद निवासी पट्टी रहस कैथवाल की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने कृष्ण बहादुर सिंह को 7000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाँथ पकड़ा था, जिसके बाद कृष्ण बहादुर सिंह को जेल भेज दिया गया, लेकिन जमानत मिलने के बाद कृष्ण बहादुर सिंह को वापस ऊंचाहार तहसील में फिर से तैनाती मिल गयी और वर्तमान में कृष्ण बहादुर सिंह एसडीएम न्यायालय में अटैच्ड हैं। तैनाती के बाद से ही कृष्ण बहादुर सिंह लगातार शिकायत कर्ता संतोष कुमार पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और कहा कि यदि समझौता नहीं करोगे तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में शिव प्रताप ने यह भी आरोप लगाया गया है कि 7 सितम्बर को कृष्ण बहादुर के सहयोग से संतोष कुमार को शान्ति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया जबकि अन्य लोगों को शान्ति भंग के आरोप में जमानत मिल रही है, लेकिन संतोष कुमार के मामले में एसडीएम साहब द्वारा जान बूझ कर सुनवाई नहीं की जा रही है। शिव प्रताप ने मांग की है कि द्वेष एवं बदले की भावना से काम करने वाले एसडीएम एवं पेशकार कृष्ण बहादुर का तबादला किया जाए अगर जिला प्रशासन मांग नहीं पूरी करता है, तो आगामी 15 सितम्बर को जय किसान आंदोलन के हजारों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय में धरना देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User