घुसपैठियो कों अधिकार मिलना राष्ट्र हित में नहीं : मिलिंद परांठे

1.बांग्लादेशी घुसपैठियों से देश में राजनैतिज्ञ और सामाजिक संतुलन को खतरा2.निजी राजनैतिक स्वार्थ में समाजाजिक हितों का अनदेखी ग़लत विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांठे लखनऊ से प्रयागराज जातें समय रायबरेली पधारे उनके साथ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी भी रहे। पत्रकारों से

Sep 12, 2025 - 14:28
Updated: 10 months ago
0 0
rbl-5.jpg

1.बांग्लादेशी घुसपैठियों से देश में राजनैतिज्ञ और सामाजिक संतुलन को खतरा
2.निजी राजनैतिक स्वार्थ में समाजाजिक हितों का अनदेखी ग़लत

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांठे लखनऊ से प्रयागराज जातें समय रायबरेली पधारे उनके साथ क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र जी भी रहे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि कहा पूरे देश में म्यांमार, बंग्लादेशी घुसपैठियों को स्थापित करने का षड्यंत्र चल रहा, जिससे भारत की राजनीतिक डेमोग्राफी बदल सकती है, जो राष्ट्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है। ऐसे मामलों में स्थानीय प्रशासन को सजगता बरतनी चाहिए और उनकी पहचान करनी चाहिए। राजनीतिक निजी स्वार्थ के लिए कुछ राजनेता देश की सुरक्षा समाज की आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था को अनदेखा कर देश में एक नेरेटिव फैलाने का काम किया जा रहा है। रायबरेली सलोंन में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा स्थानीय प्रशासन को इसके मूल तक जाना चाहिए। सरेनी मे झोपड़पट्टी डालकर अज्ञात लोगों के रहने की बात पर श्री परांडे ने कहा स्थानीय प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल इसकी छानबीन करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पूरे देश में फैलता जा रहा है। हमें समाज और प्रशासन को इस समस्या से निपटने के लिए आगे आना चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए। सलोन में फिलीस्तीन का झंडा फहराए जाने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसे लोग राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा है और उनसे प्रशासन को सख्ती से निपटना चाहिए और एक समुदाय की इस क्षेत्र में अधिक संख्या होने के कारण प्रशासन की पैनी नजर होनी चाहिए। इस अवसर पर प्रांत सहमंत्री विवेक जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला मंत्री धनंजय पांडेय, जिला संगठन मंत्री हर्ष, जिला सह संयोजक आदर्श, जिला समरसता प्रमुख ललित पांडेय, नगर कार्य अध्यक्ष अतुलित बाजपेयी, राही मंत्री सनोरंजन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User