पीड़ित ने जिला अधिकारी कार्यालय में दी शिकायत, फर्जी खतौनी का लगाया आरोप

पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव और उनके भाइयों पर फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विपक्षियों ने गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करने और खतौनी में फील्डिंग क

Sep 26, 2025 - 13:41
Updated: 10 months ago
0 0
WhatsApp-Image-2025-09-26-at-7.02.57-PM.jpeg

पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव और उनके भाइयों पर फर्जी तरीके से खतौनी में नाम दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में जिला अधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि विपक्षियों ने गलत तरीके से जमीन पर कब्जा करने और खतौनी में फील्डिंग कराने का प्रयास किया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर विपक्षियों पर शिकायत दर्ज कर जमीन घोटाले और कब्जे के मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामवासी जिला अधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने को मजबूर होंगे। पीड़ित ने 5-6-2014 के आदेश के आधार पर खतौनी में दर्ज नाम को निरस्त करने और विधिक कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि इस आदेश को रद्द नहीं किया गया, तो ग्रामवासी एक सप्ताह बाद जिला अधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User