मेरठ रेंज ( Meerut Range ) में ऑपरेशन नकेल ( Operation Nakel ) का बड़ा असर देखने को मिला है। यातायात माह के अंतिम सप्ताह में उलंघ्घन करने वाले हजारों वाहनों पर कार्रवाई कर उनके चालान काटे गए हैं, इतना ही नही करीब 200 वाहनों को सीज किया गया । इनमें 570 फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहन, बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उलंघ्घन करने पर 300 वाहन, बिना डीएल के वाहनों को चलाने पर 960 लोगो का चालान काटा गया । इसके अलावा शराब पीकर, ओवर स्पीड और मोबाइल लेकर वाहनों को चलाने और 325 चालान काटे गए । 2909 केसों में उन वाहनों का चालान किया गया, जो कि लंबे समय से सड़को पर खड़े कर दिए गए ।
दरअसल, मेरठ रेंज ( Meerut Range ) में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए डीआईजी मेरठ रेंज ( Meerut Range ) कलानिधि नैथानी के निर्देशन में 23 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ ( Operation Nakel ) चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य था यातायात नियमों का कड़ाई से पालन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देना है ।

सप्ताहभर चले इस अभियान में मेरठ रेंज ( Meerut Range ) के चारों जनपद—मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में व्यापक चेकिंग, प्रवर्तन, जागरूकता और अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की गई। पुलिस ने सड़क सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी निगरानी रखते हुए बड़े पैमाने पर चालान और कार्रवाई की। अभियान के दौरान सभी जनपदों में भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेज मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की गई। इससे न केवल जाम की समस्या में कमी आई बल्कि मार्गों पर सुगम यातायात दिखाई दिया।
पुलिस टीमों ने जनजागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया। हेलमेट, सीटबेल्ट, गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने और स्कूल ज़ोन में सावधानी बरतने के लिए आमजन को पम्पलेट, घोषणाओं और मार्गदर्शन के जरिए जागरूक किया गया।
डीआईजी नैथानी के स्पष्ट कहा है कि ये अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना कर कार्रवाई की जायेगी ।










