US Travel Ban Expanded: राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका (United States) ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) के नेतृत्व में ट्रंप प्रशासन ने यात्रा और आव्रजन नियमों को और सख्त करते हुए ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ा दिया है। नए फैसले के तहत अब अमेरिका में प्रवेश को लेकर प्रतिबंध झेलने वाले देशों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब हाल के हफ्तों में अमेरिका और विदेशों में कई गंभीर सुरक्षा घटनाएं सामने आई हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा, कमजोर वीजा जांच प्रणाली और आतंकवादी खतरे को देखते हुए जरूरी हो गया था। आखिर किन देशों पर पूरी रोक लगी, किन पर आंशिक पाबंदी है और यह नियम कब से लागू होगा चलिए जानते हैं…
ट्रैवल पर क्यों सख्त हुआ अमेरिका/US Travel Ban Expanded
व्हाइट हाउस (White House) की ओर से जारी फैक्ट शीट के मुताबिक, अमेरिका लंबे समय से उन देशों पर नजर रखे हुए था, जहां वीजा ओवरस्टे की दर अधिक है और सुरक्षा जांच प्रणाली कमजोर मानी जाती है। 26 नवंबर को वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में नेशनल गार्ड के दो जवानों की हत्या और 13 दिसंबर को सीरिया (Syria) में इस्लामिक स्टेट के हमले ने प्रशासन की चिंताएं और बढ़ा दीं। इन घटनाओं के बाद ट्रंप प्रशासन इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि कुछ देशों से आने वाले यात्रियों पर सख्त नियंत्रण जरूरी है। इसी पृष्ठभूमि में ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया गया।

7 देशों पर पूर्ण ट्रैवल बैन
नई घोषणा के तहत बुर्किना फासो (Burkina Faso), माली (Mali), नाइजर (Niger), दक्षिण सूडान (South Sudan) और सीरिया (Syria) पर पूर्ण ट्रैवल बैन लगाया गया है। इसके अलावा फिलिस्तीनी अथॉरिटी (Palestinian Authority) द्वारा जारी यात्रा दस्तावेज रखने वाले फिलिस्तीनियों को भी पूरी तरह प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है। लाओस (Laos) और सिएरा लियोन (Sierra Leone) पर पहले आंशिक पाबंदियां थीं, जिन्हें अब पूर्ण ट्रैवल बैन में बदल दिया गया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि इन देशों में सक्रिय आतंकवादी खतरे और दस्तावेज़ सत्यापन की कमजोर व्यवस्था इसकी बड़ी वजह है।
15 देशों पर आंशिक एंट्री रेस्ट्रिक्शन
ट्रंप प्रशासन ने अंगोला (Angola), एंटीगुआ और बारबुडा (Antigua and Barbuda), बेनिन (Benin), कोट डी’आईवोर (Côte d’Ivoire), डोमिनिका (Dominica), गैबॉन (Gabon), द गाम्बिया (The Gambia), मलावी (Malawi), मॉरिटानिया (Mauritania), नाइजीरिया (Nigeria), सेनेगल (Senegal), तंजानिया (Tanzania), टोंगा (Tonga), जाम्बिया (Zambia) और जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के नागरिकों पर आंशिक प्रवेश प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं बुरुंडी (Burundi), क्यूबा (Cuba), टोगो (Togo) और वेनेजुएला (Venezuela) पर पहले से प्रतिबंध










