Republic Day 2026 : जनपद में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

Republic Day 2026 : जिलाधिकारी ने दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

Republic Day 2026 : 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना  की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दो दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर वितरित की।
         
जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 77 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं।

हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें।
         
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, उपजिलाधिकारी सारा अशरफ, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहें।

Other Latest News

Leave a Comment