Raebareli : तेज रफ्तार पिकअप ने पल्सर सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Raebareli : मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा हैबतमऊ ग्राम स्थित एक प्लाई फैक्ट्री के पास रायबरेली–सुल्तानपुर रोड पर हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी क

Feb 23, 2026 - 06:00
Updated: 5 months ago
0 0
News-Nation-Bharat-6-3.jpg

Raebareli : मिल एरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा हैबतमऊ ग्राम स्थित एक प्लाई फैक्ट्री के पास रायबरेली–सुल्तानपुर रोड पर हुआ। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के टुंडी के पूर्व गांव का निवासी युवक अपनी पल्सर बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही मिल एरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, टक्कर मारकर फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User