Republic Day 2026 : राजकीय संप्रेषण गृह किशोर में किया गया ध्वजारोहण

Republic Day 2026 : संस्था में आवासित किशोरों के साथ निकाली गई प्रभात फेरी

Republic Day 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में राजकीय संप्रेषण गृह किशोर रायबरेली में संस्था अधीक्षक रन बहादुर वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया साथ की संस्था में आवासित किशोरों के साथ प्रभात फेरी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मीनू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निकाली गई। संस्था में आवासित बच्चों द्वारा राम मंदिर एवं शहीद चंद्रशेखर सिंह राजगुरु एवं सुखदेव के चित्र पोस्टर पर बनाए गए।

आलोक पांडे द्वारा ढोलक एवं पुनीत राज द्वारा देश भक्ति संगीत के माध्यम से बच्चों को देश भक्ति के प्रति उत्साहित किया साथ ही प्रतिभा मिश्रा के द्वारा आवासित किशोरों को ध्यान योगा के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर रन बहादुर वर्मा संस्था अधीक्षक, प्रज्ञा त्रिपाठी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, सत्य प्रकाश तिवारी, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा केयरटेकर, मनुपेंद्र श्रीवास्तव परामर्शदाता, साधना शुक्ला संगीत शिक्षिका, अमित विक्रम श्रीवास्तव पैरामेडिकल स्टाफ एवं रत्नेश शंकर शुक्ला के साथ ही साथ समस्त संस्था स्टाफ मौजूद रहा।

Other Latest News

Leave a Comment