Raebareli : AIIMS में शुरू हुआ तीन दिवसीय 7 वां राष्ट्रीय तम्बाकू या स्वास्थ्य सम्मेलन

Raebareli : मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, देशभर के विशेषज्ञों ने तम्बाकू की हानि पर की चर्चा

Raebareli : रायबरेली सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (AIIMS) में आज से 7 वें राष्ट्रीय सम्मेलन ऑन टोबैको ऑर हेल्थ का तीन दिवसीय आयोजन शुरू हो गया है। यह सम्मेलन विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के संदर्भ में आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य तम्बाकू नियंत्रण, रोकथाम और इससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श करना है।

बताते चलें कि शुक्रवार को एम्स (AIIMS) के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया देश के विभिन्न राज्यों से तम्बाकू निषेध के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ, कैंसर विशेषज्ञ ऑन्कोलॉजिस्ट शोधकर्ता, भारत सरकार के अधिकारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। टाटा मेमोरियल अस्पताल, पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के एक्सपर्ट भी यहां पहुंचे हैं। सम्मेलन में तम्बाकू के उपयोग से होने वाली गंभीर हानियों, जैसे कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां आदि पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने तम्बाकू से जुड़े आम मिथकों मिथ और तथ्यों फैक्ट्स पर भी प्रकाश डाला, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके। तम्बाकू नियंत्रण की नीतियों, शोध और साक्ष्य-आधारित उपायों पर गहन मंथन हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने चिर-परिचित अंदाज में संबोधन दिया। उन्होंने तम्बाकू की हानियों पर जोर देते हुए युवाओं को तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके व्यंग्यात्मक और प्रेरक वक्तव्य से माहौल खुशनुमा रहा। हालांकि, उन्होंने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी और किसी भी विवादास्पद बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया, खासकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के उस बयान पर जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से हिंदू होने का प्रमाण मांगने की बात कही थी।

डॉ.भोला अध्यक्ष,कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, एम्स रायबरेली (AIIMS Raebareli) ने सम्मेलन के महत्व पर बल दिया और तम्बाकू नियंत्रण को सार्वजनिक स्वास्थ्य की प्राथमिकता बताया। डॉ. अमिता जैन एम्स रायबरेली (AIIMS Raebareli) से जुड़ी विशेषज्ञ ने तम्बाकू से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और रोकथाम के उपाय सुझाए। यह सम्मेलन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सत्रों, वर्कशॉप और चर्चाओं के माध्यम से तम्बाकू मुक्त भारत के लक्ष्य को मजबूत करने पर फोकस रहेगा। एम्स रायबरेली (AIIMS Raebareli) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से तम्बाकू नियंत्रण अभियान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Other Latest News

Leave a Comment