Raebareli : काल्हीगांव में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Raebareli : सुंदरकांड पाठ के बाद ग्रामीणों के सहयोग से हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों की संख्या में पहुंचे राम भक्तों ने बनाया प्रसाद

Raebareli : गुरुवार को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव को लेकर ग्रामीणों में गजब का उत्साह दिखा। श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव के अवसर पर सरेनी क्षेत्र स्थित काल्हीगांव में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस मौके पर पहले सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के बाद ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। देर शाम तक चला कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।ग्रामीणों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

इस मौके पर रवि शंकर मिश्रा, कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, करुणा शंकर शुक्ला, डॉ अशोक त्रिवेदी (सेवानिवृत शिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार), शैल शंकर मिश्रा, राजन मिश्रा, हरीशंकर त्रिवेदी, गोवर्धन अग्निहोत्री, देश दीपक सोनी (प्रधान), मोनू शुक्ला, प्रभात सिंह त्रिलोकचंदी (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सरेनी तृतीय), सुबोध कुमार बाजपेई, कमल कुमार मिश्रा, रजोले तिवारी, छोटू वैद्य, कपिल त्रिवेदी, रामजी शुक्ला, टंटू शुक्ला, भोलू अग्निहोत्री, शुभम मिश्रा, गौरव शुक्ला, अनुराग अग्निहोत्री, पुतानी शुक्ला, पारस मिश्रा, तूफान सिंह, पियूष मिश्रा, शिवांकर अग्निहोत्री, गुलशन त्रिवेदी, अनोज मिश्रा, शिवम त्रिवेदी, आसू अग्निहोत्री, आयुष मिश्रा, शिब्बू शुक्ला, लल्लू शुक्ला, राज बहादुर सिंह, शौर्य तिवारी, केशव अग्निहोत्री आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment